अंता में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूमों को बना रहे निशाना, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

अंता में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से हालात चिंताजनक हो गए हैं। हाल ही में कुत्तों के हमले में दो मासूम बच्चों के घायल होने के बाद लोगों का गुस्सा और डर दोनों बढ़ गए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Baran News: Stray Dog Menace in Anta, Children Targeted, Residents Demand Immediate Action

जिले के अंता क्षेत्र में इन दिनों आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रिहायशी इलाकों में हो रहे हमलों से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना में ब्रह्मपुरी मोहल्ले में दो बालक कुत्ते के हमले में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। आवारा कुत्तों को लेकर प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम ब्रह्मपुरी मोहल्ले में एक पागल कुत्ते ने अचानक राह चलते बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में 4 वर्षीय मासूम और 14 वर्षीय बालक लहूलुहान हो गए। घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पशुधन बीमा योजना पर विधानसभा में हंगामा; मंत्री–विपक्ष के बीच तमीज-तहजीब तक पहुंची बात

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है लेकिन नगर प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लगातार हो रहे हमलों के बावजूद नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं किए जाने से रहवासियों में नाराजगी है। लोगों ने शीघ्र अभियान चलाकर आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की है।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई