Mahoba Accident: शादी समारोह से लौट रही पांच महिलाओं को पिकअप ने रौंदा; तीन की मौत और दो मेडिकल कॉलेज रेफर

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

महोबा में शादी का काम निपटाकर घर लौट रही पांच महिला मजदूरों को पिकअप ने कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Mahoba Five women returning from wedding ceremony crushed by  pickup truck three died and two injured

महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पैलेस में बुधवार की रात आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौट रहीं पांच महिलाओं को पीछे से आ रही पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

शहर के मोहल्ला कल्याण सागर निवासी स्व. फूलचंद्र की पत्नी भगवती (50), डाकबंगला निवासी स्व. बालकिशन की पत्नी गीता (35), भटीपुरा निवासी शंभू की पत्नी तुलसिया (65), अपनी बहू राजकुमारी उर्फ कपूरी (40) व भटीपुरा निवासी कालीचरण की पत्नी श्यामारानी (40) हाईवे स्थित मीना पैलेस में पूड़ी बनाने के लिए मजदूरी पर गईं थीं।

पिकअप ने पांचों महिलाओं को कुचल दिया
रात करीब ढाई बजे काम खत्म करके सभी महिलाएं पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास पहुंची, तभी छतरपुर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप ने पांचों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में भगवती और श्यामारानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गीता की जिला अस्पताल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
वहीं, हादसे में घायल तुलसिया व उसकी बहू राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। श्यामारानी के बेटे संतोष ने पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई