Rashmika-Vijay wedding: अरावली की गोद में सजेगी शाही शादी, आज विजय-रश्मिका लेंगे सात फेरे; खास मेहमान शामिल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

Rashmika-Vijay wedding: उदयपुर में अरावली की वादियों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधेंगे। निजी समारोह में करीबी मेहमान शामिल होंगे और ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू रहेगी।

उदयपुर में विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की सीक्रेट वेडिंग! अरावली की  वादियों में 26 फरवरी को शाही समारोह - vijay deverakonda rashmika mandanna  secret udaipur wedding ...

झीलों की नगरी उदयपुर में आज अरावली की हसीन वादियों के बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की मधुर धुन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधेंगे।

शादी समारोह का आयोजन उदयपुर के आलीशान होटल ‘मोमेंट्स एकाया’ में किया गया है। बुधवार को दक्षिण भारत से विशेष पंडितों का दल यहां पहुंच चुका था। गुरुवार को तय मुहूर्त में पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न होंगे।

हल्दी-मेहंदी की रस्में संपन्न
बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक अंदाज में आयोजित की गईं। रश्मिका मंदाना ने हल्दी समारोह की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। एक तस्वीर में कार में बैठे दो डॉग्स का पोस्टर नजर आया, जिसने इस जोड़ी के डॉग लवर होने की झलक दी। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जबकि विजय देवरकोंडा तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। ऐसे में विवाह की रस्में दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार संपन्न की जा रही हैं।

पढ़ें: आज से जयपुर में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, तीन दिन तक होगी परख

खास मेहमानों की मौजूदगी
समारोह को बेहद निजी रखा गया है। केवल करीबी दोस्त और परिवारजन ही शामिल हुए हैं। मेहमानों में राहुल रविंद्रन, संदीप रेड्डी वंगा, आशिका रंगनाथ, थारून भास्कर, ईसा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा शामिल हैं। सभी मेहमान हल्दी और मेहंदी समारोह में भी नजर आए। शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि निजी पलों की गोपनीयता बनी रहे। दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें करीबी दोस्तों ने जमकर जश्न मनाया।

उदयपुर बना सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन
उदयपुर पिछले कुछ वर्षों में सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास पहचान बना चुका है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी यहां शाही अंदाज में विवाह समारोह आयोजित किया था। अरावली की पहाड़ियों और शाही ठाठ-बाट के बीच आज एक और चर्चित जोड़ी वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने जा रही है, जिसकी गूंज फिल्म जगत में सुनाई दे रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई