मिट्टी की सेहत पर असर: पंजाब में खाद में मिलावट घटी, पर खतरा बरकरार; हर 20 में से एक सैंपल फेल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी और घटिया खाद न केवल फसलों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता घटाने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

Impact on soil health Fertilizer adulteration decreased in Punjab one in 20 samples fail

पंजाब में खाद में मिलावट के मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब भी हर 20 में से एक खाद का सैंपल जांच में फेल हो रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी और घटिया खाद न केवल फसलों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता घटाने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020-21 में हर 17 में से एक सैंपल फेल हो रहा था। पिछले वित्तीय वर्ष में यह अनुपात सुधरकर 20 में एक तक पहुंचा है। लुधियाना और फरीदकोट में स्थापित खाद परीक्षण प्रयोगशालाओं की वार्षिक क्षमता 3600 सैंपल जांचने की है, लेकिन सरकार ने निगरानी बढ़ाते हुए इससे अधिक सैंपलों की जांच कराई है।

वर्ष 2024-25 में 3940 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 191 मानकों पर खरे नहीं उतरे। वर्ष 2023-24 में 3856 सैंपलों में से 163 फेल पाए गए। वर्ष 2022-23 में 3571 में से 183, वर्ष 2021-22 में 3571 में से 183 और वर्ष 2020-21 में 3418 में से 198 सैंपल फेल हुए थे। आंकड़े बताते हैं कि मिलावट की दर में गिरावट आई है, पर समस्या अभी भी बनी हुई है।

नाै माह में 293 कारण बताओ नोटिस जारी

कृषि विभाग ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक घटिया खाद बेचने के मामलों में 293 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इस अवधि में 92 लाइसेंस निलंबित किए गए और तीन एफआईआर दर्ज की गईं। कालाबाजारी के मामलों में 37 नोटिस जारी कर एक लाइसेंस निलंबित किया गया तथा एक एफआईआर दर्ज हुई। हरियाणा में भी इसी अवधि में 51 नोटिस, 12 लाइसेंस निलंबन और छह एफआईआर दर्ज की गई हैं।

जांच के लिए बनाईं विशेष टीमें

घटिया खाद की रोकथाम के लिए कृषि विभाग ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं। पिछले वर्ष अप्रैल और जून में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 737 सैंपल लिए गए, जिनमें 11 मामलों में मानक से कम गुणवत्ता पाई गई और दो एफआईआर दर्ज की गईं। हाल ही में मलेरकोटला में अनधिकृत खाद और कीटनाशकों के भंडारण के मामले में एक फर्म के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : खुड्डियां

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसानों को मानक कृषि उत्पाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। खाद और कीटनाशकों की बिक्री में किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.