एएमयू की टीचर्स कॉलोनी में बच्चों और परिवारों के लिए बनाया गया पार्क बदहाल है। बच्चों के खेलने-कूदने के लिए लगे उपकरण पर जंग लगने लगे हैं। पार्क में उगी घास में विषैले कीड़े के होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मौलाना आजाद लाइब्रेरी में आग बुझाने वाला संयंत्र “ठंडा” पड़ा है। इससे विद्यार्थियों और दुर्लभ पुस्तकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लाइब्रेरी का फायर सिस्टम खराब है। टीचर्स कॉलोनी का पार्क बदहाल है, जबकि यूनिवर्सिटी का वार्षिक बजट 1550 करोड़ रुपये है।
टीचर्स कॉलोनी का पार्क बदहाल
टीचर्स कॉलोनी में बच्चों और परिवारों के लिए बनाया गया पार्क बदहाल है। बच्चों के खेलने-कूदने के लिए लगे उपकरण पर जंग लगने लगे हैं। पार्क में उगी घास में विषैले कीड़े के होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पार्क में बच्चों के लिए खतरा हो सकता है। लोगों ने पार्क की नियमित साफ-सफाई की मांग की है।