विदेश जाने के बाद पत्नी के बने अवैध संबंध, आहत पति ने दे दी जान; महिला गिरफ्तार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

रणबीर सिंह उर्फ राणा के विदेश जाने पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर के आरोपी बलदेव सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। राणा लगभग सात साल बाद घर लौटा तो उसे भी बलदेव सिंह ने धमकाया।

नागौर: पत्नी के अवैध संबंध से आहत पति ने किया प्रेमी का कत्ल, JCB से गड्ढा  खोदकर दफनाई लाश - nagaur husband kills wife lover buries body lclar - AajTak

जीरा में एक व्यक्ति ने पत्नी की अवैध संबंधों से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जीरा के अवान रोड निवासी मृतक रणबीर सिंह उर्फ राणा की मां प्रकाश कौर ने बताया कि उसके बेटे के विदेश जाने पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर के आरोपी बलदेव सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। उसका बेटा लगभग सात साल बाद घर लौटा तो उसे भी बलदेव सिंह ने धमकाया।

प्रकाश कौर ने बताया कि उसका मकान भी बलविंदर कौर ने धोखे से अपने नाम करवा लिया और बेच दिया। बेटे ने विदेश से आकर पत्नी को बहुत समझाया लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पत्नी की हरकतों से तंग आकर रणबीर ने अपनी जान दे दी।

इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के बलदेव सिंह नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे जिसके कारण रणबीर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बलदेव सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई