अंबाला में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर: नशे में धुत था पुलिस हेड कांस्टेबल, घर पर अकेली कमाने वाली थी मृतका

Picture of admln

admln

SHARE:

अंबाला में नशे में धुत एक पुलिस अधिकारी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से निकिता सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलकर निकल गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
Car hits e-rickshaw in Ambala: Police head constable was drunk, deceased was the sole breadwinner of family

अंबाला में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कथित तौर पर नशे में धुत एक पुलिस अधिकारी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार 25 साल की निकिता सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे काली पलटन ब्रिज के पास अंबाला छावनी इलाके में हुआ। पीड़िता निकिता गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं और दिल्ली से परिवार से मिलने अंबाला आ रही थीं। उनके भाई हर्ष के साथ वे ई-रिक्शा में सवार थीं।

ई-रिक्शा चालक रविंदर सिंह ने बताया कि अंबाला छावनी से चार यात्रियों के साथ शहर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से निकिता सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलकर निकल गई। परिजनों का आरोप है कि कार चला रहे पुलिस हेड कांस्टेबल अमित नशे में थे। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

अंबाला सिविल हॉस्पिटल के डॉ. डी.डी. पांडे ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे 25 साल की युवती का शव ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चरी में रखा गया है और पुलिस जांच कर रही है। निकिता के भाई मयंक ने कहा कि मेरी बहन दिल्ली से आ रही थी, गुरुग्राम में काम करती थी। नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने कार चलाई और उसे कुचल दिया। घटना के बाद अस्पताल के बाहर गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव रहा। 

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई