सांपला में एनकाउंटर: भाऊ गैंग का शूटर बागपत का मोहन गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Picture of admln

admln

SHARE:

सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि भाऊ गैंग का शूटर मोहन सांपल के नजदीक मेरठ रोड पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। तुरंत पुलिस ने घेर डालकर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए।
Encounter in Sampla Mohan of Baghpat shooter of Bhau gang arrested
रोहतक के मेरठ रोड पर सांपला के पास वीरवार अल सुबह पुलिस व यूपी के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए प्रथम की टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को छह राउंड फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया।

शूटर बागपत जिले के गांव गाद्दी निवासी मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी है। जबकि सीआईए प्रथम के एएसआई विनोद बुलेट प्रूफ जेकेट होने से बाल-बाल बच गए। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।

सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि भाऊ गैंग का शूटर मोहन सांपल के नजदीक मेरठ रोड पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। तुरंत पुलिस ने घेर डालकर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए। एक गोली सीआईए टीम के एएसआई विनोद की बुलेट प्रूफ जॉकेट पर लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। शूटर के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं और वह गिर गया। काबू कर तलाशी ली तो हथियार मिले।  उसे घायल हालत में पीजीआई लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

भाऊ के कहने पर सन्नी रिटौली पर चलाई थी गोलियां

पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव में 2021 से भाऊ व अंकित उर्फ बाबा गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। अंकित जेल में बंद है जबकि भाऊ विदेश से गैंग चला रहा है। अंकित के भाई सन्नी की गांव के बाहर चल रहे शराब ठेके में हिस्सेदारी है। 21 दिसंबर को सन्नी अपने साथियों के साथ ट्रक से शराब उतरवा रहा था। तभी कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में भाऊ गैंग का एक साथी मारा गया। जबकि दो घायल हो गए। सन्नी तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसका साथी गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस जांच में पता चला था कि गोली चलाने में यूपी के बागपत का युवक मोहन भी शामिल था। उसे अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई