Railway News: इन छह ट्रेनों से छिना सुपरफास्ट का दर्जा, अब 45 रुपये तक कम हो जाएगा किराया

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का सुपरफास्ट का दर्जा खत्म कर दिया है। इससे इन ट्रेनों का किराया भी कम हो जाएगा। अप्रैल मध्य से इन गाड़ियों का नए नंबर के साथ संचालन होगा।

Up News:बरेली से चलने वाली छह पैसेंजर और चार मेमू ट्रेनों का विशेष दर्जा  खत्म, इस तारीख से समय में बदलाव - Special Status Of Six Passenger And Four  Memu Trains Running

बरेली होकर गुजरने वाली उपासना, कुंभ और हिमगिरि एक्सप्रेस से सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा छिन गया है। 13 से 16 अप्रैल के बीच इन गाड़ियों का संचालन मेल-एक्सप्रेस के रूप में शुरू होने के साथ स्लीपर श्रेणी में 30 और एसी में 45 रुपये किराया कम हो जाएगा। यह अतिरिक्त किराया सुपरफास्ट चार्ज के रूप में लिया जा रहा था। पिछले महीने इन गाड़ियों के संबंध में प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। इसे अब मंजूरी मिल गई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने के साथ ही लिया जाने वाला अतिरिक्त सुपरफास्ट शुल्क भी खत्म हो जाएगा। सुपरफास्ट के रूप में चलाई जा रहीं इन गाड़ियों की औसत स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है। प्रीमियम श्रेणी में होने के बावजूद यह गाड़ियां तय समय पर यात्रा पूरी नहीं करतीं।

यह भी पढ़ें- Special Trains: बरेली होते हुए छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, होली पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत

नए नंबर से होगा इन ट्रेनों का संचालन 
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस 14 अप्रैल से 13035 नंबर से और 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 15 नवंबर से 13035 नंबर से चलाई जाएगी।

12369 हावड़ा–देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 13037 नंबर और 12370 देहरादून–हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 14 अप्रैल से नए नंबर 13038 से संचालित की जाएगी। 12331 हावड़ा–जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस का नंबर 13041 और 13042 जम्मूतवी–हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस का नंबर 12332 कर दिया गया है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA