Punjab: मैरिज पैलेस में बज रहा था डीजे, तभी खून से लथपथ पहुंचा दूल्हे का दोस्त; कुछ देर बाद थम गई सांसें

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मैरिज पैलेस में शादी चल रही थी। अंदर डीजे बज रहा था। दुल्हा-दुल्हन और मेहमान सभी व्यस्त थे। इसी दौरान खून से लथपथ एक युवक मैरिज पैलेस में पहुंचा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना पंजाब के फरीदकोट की है।

Youth murdered outside marriage palace in Faridkot

फरीदकोट में शादी समारोह में युवक की हत्या कर दी है। मैरिज पैलेस में शादी चल रही थी। अंदर डीजे बज रहा था और पैलेस के बाहर दो युवकों ने एक युवक की किरच से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक मैरिज पैलेस पहुंचा और कुछ देर बाद उसकी सांसे थम गई। युवक की हत्या उसके दो दोस्तों ने की है। तीनों युवक दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दो युवकों के बीच दो दिन पहले जागो पार्टी के दौरान आपस में कहासूनी हुई थी। इसी रंजिश में यह वारदात हुई है। घटना मंगलवार रात की है।

मृतक की पहचान न्यू कैंट रोड निवासी दिलप्रीत सिंह (28) के रूप में हुई है। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता गुरप्यार सिंह के बयान पर मृतक के दो दोस्तों भान सिंह कॉलोनी निवासी खुशप्रीत सिंह और गांव पिपली निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दिलप्रीत सिंह अपने दोस्त अनिल रावत की शादी में परिवार समेत शामिल होने गया था। शादी समारोह में उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे। शादी वाले घर में दो दिन पहले जागो पार्टी के दौरान दिलप्रीत सिंह की अपने ही दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को खुशप्रीत सिंह ने दिल में रखा हुआ था।

मंगलवार रात फरीदकोट के मैरिज पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब दिलप्रीत सिंह खाना खा रहा था, तब खुशप्रीत सिंह और उसका एक अन्य साथी उसे बाहर बुलाकर ले गए। वहां एक ने उसके दोनों हाथ पकड़े, जबकि दूसरे ने उस पर किरच से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल दिलप्रीत किसी तरह अंदर मैरिज पैलेस में पहुंचा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता गुरप्यार सिंह और ममेरे भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने दिलप्रीत के हाथ पकड़े हुए था और दूसरा उस पर तेजधार हथियार से वार कर रहा था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई