Punjab: पिता ने छह साल के मासूम को दिया जहर, मौत, बिस्कुट खाते हुए बच्चा मां से बोला- पापा ने दवाई दी है

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

Punjab: पिता ने छह साल के मासूम को दिया जहर, मौत, बिस्कुट खाते हुए बच्चा मां से बोला- पापा ने दवाई दी है

Punjab:पिता ने छह साल के मासूम को दिया जहर, मौत, बिस्कुट खाते हुए बच्चा मां  से बोला- पापा ने दवाई दी है - Father Poisoned His Six-year-old Son Child  Death In Jalandhar -

जालंधर के पतारा क्षेत्र में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने छह साल के बच्चे को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता गजेंद्र मुखिया (35) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि गजेंद्र अपने दूर के रिश्तेदार, जो रिश्ते में दामाद लगता है उससे नाराज था। उस युवक ने कुछ समय पहले गजेंद्र पर पाजेब चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इसी रंजिश में गजेंद्र ने साजिश रची कि बेटे को कीटनाशक देकर बेहोश किया जाए और दोष उस युवक पर मढ़ दिया जाए। लेकिन यह कोशिश बच्चे की जान ले बैठी।

मृतक बच्चे की मां ममता (32) ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले हैं और फिलहाल गांव हजारा में रहते हैं। 6 फरवरी की शाम वह रसोई में खाना बना रही थी, तभी उनका बेटा रुपेश दो बिस्कुट लेकर आया और एक खाते हुए बोला, मां, पापा ने हमें दवा पिला दी है। कुछ ही देर में उसे उल्टियां शुरू हो गईं। बिस्कुट पर चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था, जो कीटनाश्क था।

घबराई मां बच्चे को लेकर अपने पिता के पास पहुंचीं और तुरंत सिविल अस्पताल ले गईं। हालत गंभीर होने पर रुपेश को मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को गांव के सरपंच रजिंदर सिंह के साथ ममता ने पतारा थाना पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम किशन ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके। यह वारदात पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का कारण बनी हुई है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई