मौत की सवारी’: एक बाइक से बरात से लौट रहे थे तीन लोग, ट्रक से टकराए; चाचा- भतीजे की मौत

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Jaunpur News जौनपुर जिले में ट्रक में बाइक टकराने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बरात से लौट रहे थे।

Uncle and nephew killed one injured in road accident when bike collides with truck in jaunpur

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गांव स्थित बाबतपुर–जमालापुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार बरात से लौट रहे थे। मृतक रिश्ते में चाचा भतीजे थे।

कैसे हुआ हादसा
नोनारी तिराहे के पास खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कैलाश पटेल (38) पुत्र कमला पटेल और अरुण पटेल (28) पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी ग्राम रसुलहा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विनोद पटेल (30) पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भदोही भेजा गया।

तीनों मोटरसाइकिल सवार वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के तड़सड़ा गांव से बरात से वापस आ रहे थे। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई