डाइवर्स यूनियन के प्रेसिडेंट शंकर भारद्वाज ने बताया कि भाखड़ा नहर के किनारे से एक सफेद एक्टिवा स्कूटर मिला है, जिसमें से एक पर्स और उसमें रखे पैसे, अनिल मंगला का मोबाइल फोन और उनकी जैकेट और बूट मिले हैं।

पटियाला के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मंगला लापता हो गए हैं। उनका स्कूटर पटियाला समाना रोड पर पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर के किनारे मिला है। भोले शंकर डाइवर क्लब के गोताखोरों की टीम उन्हें ढूंढने के लिए भाखड़ा नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
डाइवर्स यूनियन के प्रेसिडेंट शंकर भारद्वाज ने बताया कि भाखड़ा नहर के किनारे से एक सफेद एक्टिवा स्कूटर मिला है, जिसमें से एक पर्स और उसमें रखे पैसे, अनिल मंगला का मोबाइल फोन और उनकी जैकेट और बूट मिले हैं। आशंका है कि उन्होंने भाखड़ा में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस और डाइवर्स की टीम अनिल मंगला को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।