पंजाब में बेखौफ अपराधी: सत्ता और सिस्टम को चुनौती, गैंगस्टर और गैंगवार; पांच माह में हुईं ये 10 बड़ी हत्याएं

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पंजाब में बेखौफ अपराधी मर्डर कर रहे हैं। गैंगस्टर सत्ता और सिस्टम को खुली चुनौती देते हुए इन वारदातों को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। बीते पांच महीने में पंजाब में हत्या की 10 बड़ी घटनाएं हुई हैं। इनके बारे में आप भी जानिए…

AAP leader Lucky Oberoi murder Punjab gangster DGP Gaurav Yadav

पंजाब में अपराध बेलगाम है। राज्य में गैंगस्टर, गैंगवार और गन कल्चर अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि पहचान बनते जा रहे हैं। अपराध की यह तस्वीर उस समय और भयानक हो जाती है जब सरेआम पुलिस, सरकार, नेताओं, मंत्रियों और कारोबारियों को धमकियां दी जाती हैं। हालात ऐसे हैं कि गैंगस्टर सत्ता और सिस्टम को खुली चुनौती दे रहे हैं। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह गुरुद्वारे के सामने आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या कर दी जाती है। इस घटना ने सूबे में अपराध की हकीकत को और पुख्ता कर दिया है। आप नेता लक्की ओबरॉय के मर्डर से पहले पंजाब में बीते 5 महीने में 10 हत्याओं की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं।

एक दिन पहले जालंधर में जो हुआ वहां भयानक मंजर था। दिनदहाड़े धार्मिक स्थल के बाहर हमलावर दोनों हाथों में बंदूकें थामे ताबड़तोड़ गोलियां चलाता है और बेखौफ होकर वहां से फरार हो जाता है। लक्की ओबरॉय की हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल ने ली है। पोस्ट में लिखा है कि लक्की उनके साथियों को नुकसान पहुंचा रहा था जिसका जवाब दिया गया है।

हत्यारों ने लक्की की हत्या सुनियोजित ढंग से पूरी तैयारी के साथ की है। सीसीटीवी के मुताबिक हमलावर सुबह 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर मौके पर पहुंचा। वह सफेद रंग की स्कूटी पर आया था और उसके साथ एक अन्य युवक भी नजर आया। स्कूटी सवार युवक ने काली हुडी पहनी थी। कुछ देर तक वह गली में खड़ा होकर आने-जाने वालों पर नजर रखता रहा और माहौल को भांपता रहा।

सुबह करीब 7 बजकर 36 मिनट 19 सेकेंड पर लक्की ओबेरॉय गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सफेद थार में बैठकर निकलते दिखाई देते हैं। जैसे ही वह फुटपाथ के रास्ते अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हैं, तभी हमलावर भी तेजी से उनकी दिशा में आगे बढ़ता है। 7 बजकर 36 मिनट 30 सेकेंड पर लक्की ओबेरॉय थार का दरवाजा खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं और दरवाजा बंद करने लगते हैं तभी हमलावर सामने आ जाता है। वह दोनों हाथों में पिस्टल थामे थार की ओर बढ़ता है और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। हमलावर वारदात के दौरान थार के साथ खड़ी एक सफेद कार के पीछे छुप कर दनादन गोलियां चलाता है। आरोपी ने लक्की की थार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 8 से 10 राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से लक्की ओबेरॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सितंबर 2025 से अबतक हत्या की बड़ी घटनाएं

  • 04 जनवरी को अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने ली थी जिम्मेदारी।
  • 28 जनवरी को मोहाली के एसएसपी ऑफिस के बाहर कोर्ट के लौटते वक्त गुरविंदर सिंह की 11 गोलियां दागकर हत्या। दो आरोपी पकड़े। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी है।
  • 23 जनवरी को जालंधर में दुकान से चुराए 8.50 लाख रुपये, विरोध करने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या।
  • 22 जनवरी को लुधियाना में दिनदहाड़े युवक प्रदीप बिल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • 29 जनवरी को अमृतसर में बुजुर्ग महिला की हत्या, बेड पर खून से लथपथ मिली लाश।
  • 26 जनवरी को पटियाला में गणतंत्र दिवस से कुछ घंटे पहले धारदार हथियारों से आरोपियों ने हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
  • 09 जनवरी हत्यारों ने एक व्यक्ति के छह टुकड़े किए, सिर को ड्रम में भर दिया, जालंधर बाईपास के पास जले हुए अंग मिले थे।
  • 15 दिसंबर को कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की गोली मारकर हत्या। एक आरोपी मुठभेड़ में मारा गया।
  • 01 दिसंबर को चंडीगढ़ में गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी के बीच टकराव के चलते गैंगस्टर पैरी की हत्या कर दी गई। पैरी गैंगस्टर लॉरेंस के लिए काम करता था
  • 31 अक्तूबर को मानसा शहर में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या।
  • 23 सितंबर को कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह को मारकर उसका क्षत-विक्षत शव घर के बाहर फेंक दिया।
NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.