जालौर जिले के भीनमाल कस्बे में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास एक युवती को 2 किलो अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया।

जालौर जिले के भीनमाल कस्बे में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रोडवेज बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती को करीब 2 किलो अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन में, उप-अधीक्षक शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में और थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई।
फिलहाल पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर युवती को हिरासत में ले लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
