Punjab: अमृतसर में दो हैंड ग्रेनेड बरामद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आरोपी बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या मामले में भी शामिल था।

Accused arrested of killing social media influencer Kamal Kaur with two hand grenades in Amritsar

अमृतसर शहरी पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद लंबे समय से फरार था। आरोपी से दो हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद हुई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रंजीत सिंह बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या के मामले में भी वांछित था। इस प्रकरण में उसके साथ सह-आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों का नाम भी सामने आया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।

रंजीत सिंह पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट क्षेत्र में प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की घटना में संलिप्तता के आरोप भी हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अमृतसर ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े संबंधों की जांच कर रही है। संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। संगठित अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और जांच की जा रही है।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई