Rajasthan Assembly Session: सदन की शुरुआत शून्यकाल से, राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का अंतिम दिन, CM देंगे जवाब

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

विधानसभा में आज सदन सीधे शून्यकाल से शुरू किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर पिछले कई दिनों से चल रही बहस का आज अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सरकार की ओर से जवाब पेश करेंगे।

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में आज नहीं होगा शून्यकाल, शाम 5 बजे  सीएम कर सकते हैं कई बड़े ऐलान | No Zero Hour in Rajasthan Assembly Today,  CM Bhajan Lal Sharma can

राजस्थान विधानसभा में आज का दिन राजनीतिक और संसदीय गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। गुरुवार को सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी, हालांकि आज प्रश्नकाल नहीं होगा और सदन सीधे शून्यकाल से प्रारंभ किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर पिछले कई दिनों से चल रही बहस का आज अंतिम दिन है।

दोपहर 3 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विपक्ष की ओर से अपनी बात रखेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से बहस का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के उत्तर के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा समाप्त हो जाएगी।
सदन में पेश होंगी सरकारी रिपोर्टें
अभिभाषण पर बहस के साथ-साथ आज विधानसभा में कई विभागों की वार्षिक कार्यप्रगति रिपोर्टें भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी। इनमें RIICO और वन विकास निगम जैसे प्रमुख विभागों की रिपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा कृषि-किसानी और महिला विकास से जुड़ी समितियों की सिफारिशें भी प्रस्तुत की जाएंगी। इन रिपोर्टों को मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री संजय शर्मा और सभापति कल्पना देवी सदन में प्रस्तुत करेंगी। यह प्रक्रिया विभागों की वार्षिक कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने की महत्वपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है।
राजस्थान का बजट 11 फरवरी को
मुख्यमंत्री के जवाब के साथ ही राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो जाएगा और सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी जाएगी। विधानसभा कैलेंडर के अनुसार सत्र का दूसरा चरण 11 फरवरी से शुरू होगा। इसी दिन प्रदेश का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। बजट को लेकर युवाओं, महिलाओं और किसानों में खासा उत्साह और उम्मीदें हैं। 11 फरवरी को बजट प्रस्तुत होने के बाद सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा की शुरुआत होगी।
सबसे ज्यादा पड़ गई