Haryana: इन 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने क्या बताया?

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

हरियाणा में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में 26 आयुष औषधालय खोलने के लिए मंजूरी मिल गई है। ये सभी आयुष औषधालय गांवों में खोले जाएंगे।
Ayush dispensaries will be opened in 26 villages in Haryana

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है। शेष जिलों में भी जल्द ही मैपिंग करवा कर ये औषधालय खोले जाएंगे।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई