भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चली गोलियां: एनकाउंटर में पकड़े गए तीन आरोपी, एक के पांव में लगी गोली

Picture of admln

admln

SHARE:

हरियाणा के भिवानी जिला कोर्ट में मंगलवार सुबह फायरिंग का मामला सामने आया है जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। तीन बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चली गोलियां:एनकाउंटर में पकड़े गए तीन आरोपी,  एक के पांव में लगी गोली - Firing In Bhiwani Court Haryana Crime - Amar  Ujala Hindi News Live

जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को दिन दहाड़े फायरिंग मामला गैंगवार से जुड़ा है। दोनों ही पक्ष पुलिस के हिस्ट्री शीटर हैं। जिनके बीच अप्रैल में भी फायरिंग हुई थी और इसी मामले में दोनों हिष्ट्री शीटर कोर्ट परिसर में आए हुए थे, इसमें एक की पेशी और दूसरा आरोपी की बेल कराने के लिए आया था। पुलिस ने दो जगह मुठभेड के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी है वहीं दो भागते समय गिरने से घायल हुए हैं, इनके पांवों में भी फ्रेक्चर हुआ है। जिनका जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार प्रॉपर्टी डीलर अरविंद उर्फ कालिया हत्या प्रयास मामले में कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था। करीब साढ़े 11 बजे एलआईसी रोड की तरफ से तीन हमलावर आए जिनमें दो के हाथों में पिस्तौल थी। एक फायरिंग अरविंद पर की गई, जिसमें वह बाल बाल बच गया। लेकिन इसी बीच अफरातफरी मच गई और कोर्ट परिसर में कामकाज के लिए आए पुलिस कर्मचारी भी अलर्ट हो गए और भाग रहे हमलावरों का पीछा किया।

इस दौरान पुलिस की बेकअप फोर्स भी पहुंची और एक को सेंट्रल पार्क के पास मुठभेड में काबू किया वहीं दूसरा आरोपी हांसी गेट स्थित एक स्कूल के अंदर छिपने का प्रयास करने लगा और इसी दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने उसे काबू किया। दोनोंं के पांव में गोली लगी है। वहीं दो आरोपियों को भी भागते हुए काबू किया,जिनके पांव में गिरने की वजह से फ्रेक्चर आया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने गैंगवार की फिराक में आए आरोपियों को काबू किया है। जिस पर गोली चली है और गोली चलाने वाला दोनों ही पुलिस के हिस्ट्री शीटर हैं, जिन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई