कैथल में विवाहिता की पीट- पीट कर हत्या: पति, सास, ससुर, ननंद व देवर पर आरोप, करीब 10 साल पहले हुई थी शादी

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
Married woman beaten to death in Kaithal couple had been married for about 10 years.

डुलयानी में करीब 31 वर्षीय विवाहिता की पीट- पीट कर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, ननंद व देवर पर उसे पीटने और हत्या करने के आरोप लगाए। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।

पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता सिरटा रोड कैथल निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी बेटी ज्योति की शादी गांव डूलयानी के सुरजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग कर रहे थे। बार- बार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों के साथ उनकी पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी उसके बेटी से लगातार मारपीट कर रहे थे।

सुसराल पक्ष के लोग बार- बार पैसे लाने की मांग कर रहे थे। दो फरवरी को उन्हें जानकारी मिली कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की है। इसके बाद उसकी बेटी के ससुर ने फोन करके कहा कि अपनी बेटी को ले जाओ, जब वह मौके पर पहुंचे, तो लड़की गंभीर हालात में चारपाई के नीचे पड़ी हुई थी। वे उसे लेकर कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि ज्योति के दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का है।
प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई