बटाला में हत्या: मेडिकल स्टोर के मालिक को गोलियों से किया छलनी, डेरा बाबा नानक में सुबह हुई वारदात

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

रणदीप सिंह बेदी बुधवार सुबह अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहे थे। तभी दो अज्ञात हमलावर युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Medical store owner shot dead in Dera Baba Nanak

बटाला के कस्बा डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह करीब 9 बजे नकाबपोश हमलावरों ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गोलियां मार दी। घायल मेडिकल स्टोर के मालिक को अमृतसर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रणदीप सिंह बेदी निवासी डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रणदीप सिंह बेदी अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहे थे। तभी दो अज्ञात हमलावर युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही बटाला के एसएसपी डॉक्टर मेहताब सिंह डेरा बाबा नानक पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।