Punjab: शीतलहर की चपेट में पंजाब, रात का पारा 3 डिग्री, ये जिला सबसे ठंडा, 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पंजाब शीतलहर की चपेट में है। रात का तामपमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। रात में ठंडी हवा के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

Cold wave alert in Punjab night temperature drops to 3 degrees

पंजाब में हल्के कोहरे और कोल्ड वेव के चलने ठंड लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे न्यूनतम पारा सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। पंजाब में 3 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार पंजाब के 11 जिलों में कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का, बरनाला, मानसा, संगरूर व पटियाला जिले शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि फिलहाल पंजाब में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 28.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ। अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटियाला का 6.5, पठानकोट का 6.2, बठिंडा का 4.2, फिरोजपुर का 6.7, गुरदासपुर का 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.1, लुधियाना का 22.0, पटियाला का 23.1, पठानकोट का 22.0, बठिंडा का 26.0, गुरदासपुर का 21.5 और एसबीएस नगर का 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई