बिहार विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज नीतीश सरकार के एजेंडे, नीतियां और विकास योजनाओं की रूपरेखा पेश कर रहे हैं। वहीं नई एनडीए सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।
विस्तार
18वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभिभाषण दिया। उन्होंने बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। हालांकि, अभिभाषण की शुरुआत होते ही कुछ देर के लिए साउंड सिस्टम में खराबी आ गई थी। इस कारण किसी को उनकी आवाज ठीक से सुनाई नहीं रही थी। इसके बाद तकनीकी टीम ने इसे ठीक किया। राज्यपाल ने नई सरकार की आगामी योजना और नीतियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।
जानिए आज सदन में क्या-क्या हो रहा?
पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सदन को संबोधित किया। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। अब वेश्म की कार्यवाही होगी। अध्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा। इसके बाद बिहार विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के अनुसरण में समितियों का गठन होगा इसके बाद राज्यपाल की प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों का प्रभारी मंत्री द्वारा सभा पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद कई विभाग की नियमावली की प्रतियों को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडेय ने नहीं लिया शपथ
इधर, दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष के आसान पर बैठ गए। पहले दिन अनुपस्थित रहे चार विधायकों ने भी शपथ ले लिया। बाहुबली अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडेय शपथ लेने के लिए नहीं पहुंच पाएं। अनंत सिंह जेल में हैं और अमरेंद्र पांडेय अपने भतीजे का इलाज करवा रहे हैं। इधर, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का पद भाजपा के पास जाने के बाद उपाध्यक्ष पद जदयू के पास चला गया है। आज जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है इसीलिए उनका निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि नरेंद्र नारायण यादव पहले भी उपाध्यक्ष थे।