
राजस्थान में शीतलहर शुरू हो चुकी है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सीकर, अलवर, चूरू, गंगानगर और लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली। खास तौर पर शेखावाटी में शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। 3 दिसंबर से शेखावाटी सहित कुछ जिलों में शीतलहर का दौर शुरू होगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कई शहरों में हल्की धुंध छाई रही, जिससे धूप कमजोर पड़ी और दिन में भी ठंडक का अहसास बना रहा।