MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बढ़ी सर्दी,11 शहर 10 डिग्री से नीचे, दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड का अनुमान

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

मध्य प्रदेश में सर्दी ने अचानक जोर पकड़ा है। रातों का पारा तेजी से गिर रहा है और राज्य के 11 शहर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गए हैं। नौगांव 6.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि भोपाल-पचमढ़ी सहित कई जिलों में कोहरा और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी व कई इलाकों में कोल्ड वेव चल सकती है।

MP Weather Today: Cold intensifies in Madhya Pradesh, 11 cities below 10 degrees Celsius; severe cold expected

मध्य प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा और ठिठुरन के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी 7 डिग्री के साथ ठंड से जमा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा, जहां पारा 6.5 डिग्री तक लुढ़क गया।

अन्य शहरों का तापमान
राजगढ़: 8.2 डिग्री
इंदौर: 9.0 डिग्री
बैतूल: 9.5 डिग्री
छिंदवाड़ा: 9.6 डिग्री
रीवा: 9.2 डिग्री
मलाजखंड: 9.1 डिग्री
उमरिया: 8.9 डिग्री

ठंडी हवाओं से और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से तेज ठंडी हवाएं आने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। दिसंबर में कई शहरों में पारा 5 डिग्री के नीचे जाने का अनुमान है, वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा।

नवंबर में टूटा रिकॉर्ड
इस बार नवंबर में सर्दी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली जो 1931 के बाद सबसे अधिक है। 17 नवंबर की रात तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो ओवरऑल रिकॉर्ड भी रहा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, नवंबर की शुरुआत में उत्तरी राज्यों में समय से पहले बर्फबारी होने से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंचीं। आखिरी सप्ताह में हवा की दिशा बदली, जिससे मामूली राहत मिली।

दिसंबर-जनवरी में क्यों पड़ती है कड़ाके की ठंड?
जैसे मानसून में जुलाई-अगस्त सबसे ज्यादा बारिश वाले महीने होते हैं, वैसे ही ठंड के मामले में दिसंबर और जनवरी सबसे अहम रहते हैं। इन्हीं दो महीनों में उत्तर भारत से सीधी ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करती हैं, जिससे दिन-रात के तापमान में तेज गिरावट आती है। पिछले 10 साल के आंकड़े भी यही ट्रेंड दिखाते हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने पर दिसंबर में मावठा भी गिरता है, जिससे दिन में भी ठंड बढ़ जाती है।

20-22 दिन चल सकती है कोल्ड वेव
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर में कई शहरों में सर्द हवाएं चलेंगी, जबकि जनवरी में ठंड का पीक रहेगा और 20–22 दिनों तक कोल्ड वेव रहने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिले, भोपाल संभाग के सीहोर, विदिशा, सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, इंदौर संभाग के इंदौर, धार, झाबुआ में ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई