Uttarakhand Weather: पारा गिरा…कुछ दिनों से तापमान में भी गिरावट, पर बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ता है और सर्द हवाएं सुबह-शाम के साथ दिन में भी खूब परेशान करती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

Uttarakhand Weather News Update Mercury dropped wait for rain and snowfall read All Updates in hindi

बीते कुछ दिनों से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट है, पर प्रदेशभर में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के लिए इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आती है और तापमान शून्य होने के बाद ही बर्फबारी होती है।

दरअसल, अभी तक प्रदेशभर में ऊंचाई वाले इलाकों में सिर्फ एक-दो बार ही बर्फबारी हुई है। नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ता है और सर्द हवाएं सुबह-शाम के साथ दिन में भी खूब परेशान करती हैं, लेकिन मानसून विदाई के बाद बारिश न होने से तापमान बर्फबारी के अनुकूल नहीं हो रहा है।

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में भी आसमान मुख्यतः साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान नौ के लगभग रहने की संभावना है।
NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई