Punjab: जसलीन कौर और संदीप कौर का कारनामा… अपना ही रिश्तेदार था निशाना, चार गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

अमृतसर में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो अपने ही रिश्तेदार को डराकर रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहा था। इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल थीं। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Jasleen Kaur tries to explain her stand on four disparaging questions posed  to her

गिरफ्तार लोगों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदू, जसलीन कौर, जसप्रीत सिंह उर्फ बाबा और संदीप कौर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि धमकी देने के लिए दुबई से जारी एक सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया, जिसे भारत में मौजूद जसलीन कौर ऑपरेट कर रही थी।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दुबई में बैठा आरोपी विशाल पूरे रैकेट की साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। रंगदारी मांगने की पूरी योजना उसी के निर्देश पर तैयार की गई थी।

पीड़ित की ही रिश्तेदार संदीप कौर को इस पूरे गिरोह की मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। उसने अपने चचेरे भाई जसप्रीत सिंह उर्फ बाबा के साथ मिलकर पहले क्षेत्र की रेकी की और फिर रंगदारी वसूलने का तरीका तय किया। gang को पता था कि शिकायतकर्ता ने हाल ही में अपनी जमीन बेची है और उसके पास बड़ी रकम मौजूद है, जिसका फायदा उठाने की कोशिश की गई।

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने कहा है कि शहर में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में कानून का डर कायम रहे।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई