चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर: रोज गार्डन में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, काट दिया गला

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के प्रसिद्ध रोज़ गार्डन में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पार्क में घूमने आए लोगों ने जब टॉयलेट के पास खून देखा और भीतर झांका, तो महिला की निर्जीव देह देखकर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस को खबर दी गई।चंडीगढ़ में मर्डर:जिस बेटे के लिए मां ने की थी पूजा, उसी ने दरिंदगी से काटा  गला; पड़ोसी ने बताई पूरी कहानी - Woman Murdered In Chandigarh Diwali - Amar  Ujala Hindi

सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी में ले लिया। महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से गला रेतकर की गई थी। प्राथमिक जांच में साफ संकेत मिले हैं कि यह मामला हत्या का ही है। शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास होगी। उसकी पहचान जानने के लिए आसपास के थानों और मिसिंग पर्सन रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

रोज़ गार्डन में चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला यहां कैसे पहुंची और उसके साथ कौन आया था। जांच टीम हर एंगल से मामले का अध्ययन कर रही है।

इस भीषण हत्या ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ गार्डन जैसे सुरक्षित और भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह का वारदात होना बेहद चिंताजनक है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई