Satna News: सराफा बाजार में GST विभाग का बड़ा छापा, शिकायत पर हुई कार्रवाई, तीन ज्वेलर्स की दुकानें सील

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

शहर के बीचों-बीच स्थित फूलचंद चौक सराफा बाजार में शुक्रवार शाम अचानक हड़कंप मच गया, जब GST विभाग की विशेष टीम ने एक साथ तीन ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। कान्हा ज्वेलर्स, न्यू कान्हा ज्वेलर्स और आदित्य आनंद ज्वेलर्स पर कार्रवाई के बाद विभाग ने तीनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अचानक हुई इस रेड से पूरे बाजार में अफरा-तफरी फैल गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर जल्दी-जल्दी निकल गए।Satna News: Gst Team Seals Three Shops In Sarafa Bazar - Madhya Pradesh News  - Satna News:सराफा बाजार में Gst विभाग का बड़ा छापा, शिकायत पर हुई कार्रवाई,  तीन ज्वेलर्स की दुकानें

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

सूत्रों ने बताया कि इन फर्मों के खिलाफ काफी समय से स्टॉक में अनियमितता, खरीद-बिक्री के आंकड़े छिपाने और GST चोरी की शिकायतें मुख्यालय तक पहुंच रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए विभाग ने एक विशेष टीम का गठन कर सतना भेजा। टीम ने शाम होते ही तीनों दुकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।

स्टॉक मिलान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक डेटा तक विस्तृत जांच

दबिश के दौरान GST अधिकारियों ने दुकानें बंद कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया।
टीम ने

  • सेल–परचेज रजिस्टर

  • कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डाटा

  • ई-वे बिल

  • टैक्स रिटर्न

  • कैश बुक

सभी रिकॉर्ड को खंगाला। कई घंटे तक चली जांच के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक में गंभीर विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद तीनों फर्मों को सील कर दिया गया और दस्तावेजों को आगे की कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया।

जांच के दौरान भीड़ बढ़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जिससे कोई अव्यवस्था न हो।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई