Bihar Weather: इन जिलों में पछुआ हवा बढ़ाएगी कनकनी; तिरहुत, कोसी समेत कई प्रमंडल में कोहरे से राहगीर परेशान

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Weather News: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज से पछुआ हवा के कारण ठंड और बढ़ेगी। इधर बढ़ते ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

Bihar Weather News: Cold, strong winds will increase in many districts including Patna, today's temperature

बिहार में अब सुबह और रात को कनकनी वाली ठंड महसूस होने लगी है। आगे वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह पटना पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय समेत कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पटना के कई इलाको में सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरा कम हो गया और धूप खिल गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों के बाद ठंड और बढ़ेगी। तिरहुत, मिथिला, कोसी और सीमांचल के जिलों में पछुआ हवा चलने के आसार हैं। इसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस कारण कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि घर से बाहर गर्म कपड़े पहन कर ही निकले। हर हाल में सावधानी बरतें।

औरंगाबाद में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अररिया के फारबिसगंज में सबसे अधिकतम गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक ठंड औरंगाबाद में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में एक से तीन की वृद्धि दर्ज की गई जबकि शेष भागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गयी। वहीं सबसे कम दृश्यता 450 मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया।

चार दिनों के बाद गिरेगा न्यूनतम तापमानमौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के एक या दो स्थानों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई