क्यों इंफ्लुएंसर के निशाने पर विधु विनोद चोपड़ा? यूजर्स ने दिखाया फिल्ममेकर को आइना, जानें क्या है पूरा मामला|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Vidhu Vinod Chopra Trolled: पिछले दिनों भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में विधु विनोद चोपड़ा ने इंफ्लुएंसर को लेकर ऐसी बात कह दी कि वह अब ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया ने फिल्ममेकर की सोच पर ही तंज कस दिया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ को काफी सराहा गया था। साथ ही वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखते हैं। हाल ही में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में उन्होंने इंफ्लुएंसर कल्चर पर एक बयान दिया। इसके बाद से ही वह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स, इंफ्लुएंसर फिल्ममेकर को आइना दिखा रहे हैं। वह एक अलग ही कहानी सबसे सामने ला रहे हैं।

विधु विनोद चोपड़ा ने अपशब्द कहा 
फिल्म फेस्टिवल में विधु विनोद चोपड़ा ने इंफ्लुएंसर को अपशब्द कहे। वह कहते हैं, ‘वो नेट पर जाकर ऐसे खड़ा हो जाता है और हो गया 5 मिलियन फॉलोअर्स। वैसे खड़ा हो जाता है तो हो गया 10 मिलियन फॉलोअर्स। उसको लगता है कि मैं बाप हूं। फिर ब्रांड्स उस शख्स के पास जाते हैं और कहते हैं कि हमारा प्रोडक्ट बेच दो। यह क्या बकवास चल रहा है?’वह आगे कहते हैं, ‘आपको यह सब करना है या खुशी और आनंद हासिल करने की कोशिश करनी है। आपको तय करना है।’

यूजर्स ने कास्टिंग प्रोसेस की सच्चाई बता दी
विधु विनोद चोपड़ा की बात से इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नहीं है। वह फिल्ममेकर को ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि फिल्ममेकर के कास्टिंग डायरेक्टर ही पूछते हैं कि कितने फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर हैं। कई यूजर्स को लगता है कि आम आदमी सेलिब्रिटी बन गया तो इन लोगों को तकलीफ हो रही है। कई लोगों ने विधु विनोद चोपड़ा की बातों को उनकी हताशा बताया। ऐसे ही कई कमेंट्स सोशल मीडिया पर इस फिल्ममेकर के लिए किए गए हैं। 

विधु विनोद चोपड़ा का करियर फ्रंट
विधु विनोद चोपड़ा ने साल 2023 में फिल्म ‘12वीं फेल’ बनाई थी। पिछले साल इसी फिल्म की मेकिंग पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को प्रोड्यूस भी किया था।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई