ध्वजारोहण पर राम नगरी के रंग: त्रेता युग जैसा आभास करा रही अयोध्या की भव्यता, ध्वजा पर बारिश-तूफान भी बेअसर

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भगवा ध्वज फहराएंगे। श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा। इस ध्वज में चमकते सूर्य और कोविदारा पेड़ की तस्वीर होगी। ‘ॐ’ लिखा होगा।

ध्वजारोहण पर राम नगरी के रंग:त्रेता युग जैसा आभास करा रही अयोध्या की भव्यता,  ध्वजा पर बारिश-तूफान भी बेअसर - Ram Nagari Hoisting Ceremony Grandeur Of  Ayodhya Is ...

रामनगरी मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।

अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है।

Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga

बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है। एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।

Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेजरर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि आखिरकार पांच सदियों बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतज़ामों का रिव्यू किया था। वे इससे खुश थे।
Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga
PM मोदी 1.5 किमी लंबा रोड शो करेंगे, जो साकेत कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाएगा। इसके लिए 1 किमी लंबे रामपथ को 8 जोन में बांटा गया है। हर जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं PM की अगुआई करेंगी। उनके हाथों में पारंपरिक थाली, आरती और फूल-मालाएं होंगी।

Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga
शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक दान देने वाले 100 दानदाताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।
Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga
मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।
Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga
इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां सभी धर्मों के देवी-देवता रहते हैं। साधु-संत रहते हैं। यहां की जमीन पवित्र मानी जाती है। अब, भगवान राम का मंदिर बन गया है।
Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga
प्रधानमंत्री के हाथों झंडा फहराने का काम होने वाला है। यह अच्छी बात है। यह गर्व का दिन है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है। मुझे भी बुलाया गया है, मैं जाऊंगा।
NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई