Bihar News: अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 नाबालिग लड़कियां बरामद; दो संचालक गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

सीवान पुलिस ने लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संचालकों—दीपक सिंह (वाजिदपुर) और मंटू साह (मदारपुर)—को गिरफ्तार किया।सारण में 12 दिनों के अंदर आर्केस्ट्रा से छुड़ाई गई‌ 10 नाबालिग लड़कियां,  बोलीं- जबरन कराया जाता था अश्लील डांस - 10 minor girls rescued from  orchestra within 12 days in Saran Bihar Police Action
जांच में सामने आया कि लड़कियों की आधार कार्ड पर जन्मतिथि फर्जी तरीके से बढ़ाई गई थी, ताकि उन्हें वयस्क दिखाकर आर्केस्ट्रा में काम कराया जा सके। कार्रवाई के बाद इलाके में चल रहे अन्य अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों में दहशत फैल गई है।

एएसआई हत्या मामले से संभावित कनेक्शन

करीब 15 दिन पहले दरौंदा थाना क्षेत्र में तैनात एक एएसआई की हत्या महाराजगंज के अरहर के खेत में गला रेतकर की गई थी। उस केस में एक आर्केस्ट्रा से जुड़ी लड़की से बातचीत का एंगल सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस आर्केस्ट्रा संचालकों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
चुनाव के चलते कार्रवाई कुछ समय धीमी रही, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही पुलिस फिर सक्रिय हुई और अब लगातार दबिश देकर सुराग जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

हालाँकि, ताजा छापेमारी का संबंध एएसआई हत्या मामले से जुड़ा है या नहीं, इस पर पुलिस ने आधिकारिक बयान देने से परहेज़ किया है। लेकिन दोनों घटनाओं को एक साथ देखकर जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई