Himachal Weather: पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, जानें पूर्वानुमान

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

 प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य के बिलासपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

Himachal Weather:ठिठुरन बढ़ी, 19 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम,  जानें 16 नवंबर तक कैसा रहेगा माैसम - Himachal Weather: Chill Increases,  Minimum Temperature Below 10 Degrees At ...

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य के बिलासपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का माइनस में, जबकि कल्पा का शून्य में दर्ज किया गया।  सुंदरनगर और बिलासपुर में घना और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में लगातार शुष्क माैसम बना हुआ है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शिमला में  न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 4.1, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.4, ऊना 8.5, नाहन 9.1, केलांग -2.1, पालमपुर 5.5, सोलन 4.8, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.4, मंडी 8.1, बिलासपुर 10.5, हमीरपुर 7.2, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुफरी 5.8, कुकुमसेरी -2.8, नारकंडा 3.9, भरमाैर 5.5, रिकांगपिओ 3.1, सेऊबाग 3.4, बरठीं 7.0, कसाैली 9.7, सराहन 5.2, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.6 व बजाैरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 27 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 3-4 दिनों के दौरान राज्य में कम से कम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऊंचे और मध्य पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि राज्य के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अधितम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई