Ludhiana: शराब पार्टी के दौरान हुई मामूली बहस ने लिया खूनी रूप, सिर पर रॉड मार दोस्त को उतारा मौत के घाट

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

हबड़ां रोड पर शनिवार देर रात शराब के नशे में हुई दोस्तों की कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया। मामूली बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और एक युवक ने अपने साथी के सिर पर लोहे की रॉड दे मारकर उसकी जान ले ली।Ludhiana-Youth-Murder-Married-Women-Affair-Dispute-News | लुधियाना में बोरी  में मिली युवक की लाश: महिला से था अफेयर, दोस्त बोला- पति ने शराब पिलाकर 2  गोलियां मारीं, गला ...

कमल डेयरी के पास बैठकर पी रहे थे शराब, अचानक बढ़ गई बहस

सूत्रों के अनुसार कुछ युवक कमल डेयरी के नजदीक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर रिंकू (45) पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। रिंकू मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मृतक बिहार का निवासी, फैक्टरी में ट्रेलर ऑपरेटर था

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि रिंकू मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और लुधियाना की एक फैक्ट्री में ट्रेलर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में धुत्त दोस्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बच नहीं सका।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई