Punjab: पकड़ा गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का बदमाश लव रंधावा, AGTF और बटाला पुलिस की कार्रवाई, हथियार बरामद

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बटाला में बड़ी कार्रवाई: भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य लव रंधावा गिरफ्तार, आधुनिक हथियार बरामद

बटाला पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य लव रंधावा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बटाला से पकड़ा गया, उसके पास से दो आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Punjab News: दो लोगों की हत्या करने वाला गिरफ्तार, जग्गू भगवानपुरिया सहित 6  के खिलाफ केस दर्ज; बटाला बंद का आह्वान - accused killing two people public  arrested case ...

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा निवासी उजागर नगर, बटाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जिगाना पिस्तौल मैगजीन समेत तीन जिंदा कारतूस और एक .30 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देश पर काम कर रहा था। एडीजीपी (AGTF) प्रमोद बान के अनुसार, पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी राजन परमिंदर के नेतृत्व में एजीटीएफ और बटाला पुलिस की टीमों ने 60-फुट कादियां रोड के टी-पॉइंट से लव रंधावा को गिरफ्तार किया।

एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी आर्म्स एक्ट, चोरी, ठगी और मानव जीवन को खतरे में डालने के मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj