पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में सर्दी की आमद का एहसास होने लगा है। शहर की हवाएं सर्द हो गई हैं। एक हफ्ते के भीतर ही न्यूनतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में सर्दी की आमद का एहसास होने लगा है। शहर की हवाएं सर्द हो गई हैं। एक हफ्ते के भीतर ही न्यूनतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट पिछले सात दिनों में हुई है।
वहीं आने वाले चार से पांच दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन में धूप और सुबह-शाम सर्दी होने की संभावना जताई है। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 72 और न्यूनतम प्रतिशत 53 के करीब रहने का अनुमान है। इसके अलावा चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।



