Rohit-Virat: ‘भारत के लिए खेलना है तो घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य’, बीसीसीआई का कोहली-रोहित को सख्त संदेश|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को सूचित कर दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने देश के दो दिग्गज क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा को साफ तौर पर संदेश दिया है। बोर्ड ने इन दोनों से कहा है कि अगर वे वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू वनडे टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना होगा। दोनों खिलाड़ी अब टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे टीम में सक्रिय हैं। ऐसे में बोर्ड और टीम प्रबंधन चाहते हैं कि वे घरेलू क्रिकेट के माध्यम से अपनी मैच फिटनेस और फॉर्म बनाए रखें।
BCCI’s Message to Virat Kohli and Rohit Sharma: Play Domestic One-Dayers to Stay in India Squad
विजय हजारे ट्रॉफी से हो सकती है वापसी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिशा में पहला कदम 24 दिसंबर को खेले जाने वाले विजय हजारे ट्रॉफी मैच के रूप में देखा जा रहा है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन से नौ दिसंबर के बीच होने वाली वनडे सीरीज और 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज के बीच घरेलू कैलेंडर का एकमात्र वनडे मैच है। जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को सूचित कर दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।
BCCI’s Message to Virat Kohli and Rohit Sharma: Play Domestic One-Dayers to Stay in India Squad
टीम में बने रहने के लिए घरेलू खेल जरूरी
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ‘बोर्ड और टीम प्रबंधन ने दोनों को स्पष्ट कर दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि उन्होंने दो प्रारूपों से संन्यास ले लिया है, इसलिए फिटनेस और लय बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।’ पिछले महीने ही चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने भी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘हमने पहले भी स्पष्ट किया था कि जब भी खिलाड़ी उपलब्ध हों, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यही तरीका है खुद को शार्प रखने का, खासकर जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबा ब्रेक हो।’
BCCI’s Message to Virat Kohli and Rohit Sharma: Play Domestic One-Dayers to Stay in India Squad
रोहित की तैयारी शुरू, कोहली से उम्मीदें कायम
रोहित शर्मा ने संकेत दिया है कि वह 26 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले सकते हैं। वह इन दिनों मुंबई के शरद पवार इंडोर अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। दूसरी ओर, कोहली इन दिनों लंदन में रह रहे हैं और बोर्ड उन्हें भी जल्द घरेलू सर्किट में देखने की उम्मीद कर रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में एक-एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। जनवरी में कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली के लिए मैदान संभाला, जबकि रोहित ने 10 साल बाद मुंबई के लिए मैच खेला था।

रोहित ने उस समय कहा था, ‘2019 के बाद से जब से मैंने टेस्ट क्रिकेट नियमित रूप से खेलना शुरू किया, तो घरेलू क्रिकेट के लिए समय बहुत कम मिला। सालभर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद थोड़ा आराम भी जरूरी होता है। लेकिन अब हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं।’

BCCI’s Message to Virat Kohli and Rohit Sharma: Play Domestic One-Dayers to Stay in India Squad
2027 विश्व कप को लेकर रणनीतिक सोच
चयन समिति प्रमुख अजीत अगरकर ने यह भी स्पष्ट किया था कि कोहली और रोहित किसी ट्रायल पर नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, न केवल ट्रॉफियां बल्कि रन भी। अगले विश्व कप (2027) तक बहुत समय है। अगर वे एक प्रारूप खेल रहे हैं और लंबे ब्रेक के बाद घरेलू मैच खेलते हैं, तो हम उनकी स्थिति का आकलन करते रहेंगे।’ अगरकर ने यह भी जोड़ा कि 2027 तक कई बदलाव संभव हैं, और यह केवल कोहली-रोहित पर निर्भर नहीं करेगा, बल्कि कई युवा खिलाड़ियों की स्थिति भी तब तक बदल सकती है।
BCCI’s Message to Virat Kohli and Rohit Sharma: Play Domestic One-Dayers to Stay in India Squad
अनुभव और फॉर्म के बीच संतुलन की तलाश
बीसीसीआई की यह पहल इस बात का संकेत है कि बोर्ड अब अनुभव और प्रदर्शन के बीच संतुलन चाहता है। घरेलू क्रिकेट में उतरने से जहां खिलाड़ियों की फिटनेस और तकनीक परख में रहेगी, वहीं यह युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक संदेश होगा कि ‘नाम से नहीं, खेल से जगह मिलेगी।’ कोहली और रोहित के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी सिर्फ औपचारिकता नहीं होगी, यह उनकी फॉर्म और भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम बन सकता है।
सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.