शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव सुतनेरा में 17 वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। एसपी ने मौके पर जाकर पड़ताल की है
घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की है। बताते हैं कि गांव के युवक से किशोरी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिता के कई बार मना करने के बावजूद किशोरी नहीं मानी। वह प्रेमी से बात करती रही। आरोपी पिता ने उसे फोन पर प्रेमी बात करते हुए पकड़ लिया था।
डंडे से बेरहमी से पीटा
दोनों में कहासुनी हुई। इसी से नाराज पिता ने बेटी को डंडे से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

एसपी ने बताया कि पिता द्वारा पुत्री की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के बरामद में किशोरी का शव पड़ा मिला। मौके से डंडा भी बरामद कर लिया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
Author: planetnewsindia
8006478914