Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी; जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Bihar JDU Candidates List: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सरकार में और जदयू में जो भी निर्णय होता है, मुख्यमंत्री की अनुमति और सहमति के बाद ही होता है। वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं, सभी से चर्चा करते हैं, सभी का फीडबैक लेते हैं, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लेते हैं।
Bihar Election 2025 JDU Release First List of Candidates Nitish Kumar See JDU Candidate List News in Hindi

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद से जारी तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। जदयू के टिकट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके अनंत सिंह का भी नाम इस लिस्ट में है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि जदयू की पहली सूची आज जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार 16 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्थिति की सही समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। हमारी दूसरी सूची भी एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी।

 जानिए लिस्ट में किसे-कहां से बनाया गया उम्मीदवार…
क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव
2 बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
3 सिहेंश्वर (अ.जा.) रमेश ऋषिदेव
4 मधेपुरा कविता साह
5 सोनबरसा (अ.जा.) रत्नेश सदा
6 महिषी गुंजनेश्वर साह
7 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) अतिरेक कुमार
8 बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
9 दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
10 बहादुरपुर मदन साहनी
11 गायघाट कोमल सिंह
12 मीनापुर अजय कुमार
13 सकरा (अ.जा.) आदित्य कुमार
14 कांटी ई. अजीत कुमार
15 कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
16 भोरे (अ.जा.) सुनील कुमार
17 हथुआ रामसेवक सिंह
18 बरौली मंजीत सिंह
19 जीरादई भीषम कुशवाहा
20 रघुनाथपुर विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह
21 बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
22 महाराजगंज हेम नारायण साह
23 एकमा धूमल सिंह
24 मांझी रणधीर सिंह
25 परसा छोटे लाल राय
26 वैशाली सिद्धार्थ पटेल
27 राजापाकर (अ.जा.) महेंद्र राम
28 महनार उमेश सिंह कुशवाहा
29 कल्याणपुर (अ.जा.) महेश्वर हजारी
30 वारिसनगर डॉ. मांजरीक मृणाल
31 समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
32 मोरवा विद्यासागर सिंह निषाद
33 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
34 विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
35 हसनपुर राज कुमार राय
36 चेरिया बरियारपुर अभिषेक कुमार
37 मटिहानी राजकुमार सिंह
38 अलौली (अ.जा.) रामचंद्र सदा
39 खगड़िया बब्लू मंडल
40 बेलदौर पन्ना लाल पटेल
41 जमालपुर नचिकेता मंडल
42 सूर्यगढ़ा रामानन्द मंडल
43 शेखपुरा रंजीत कुमार सोनी
44 बरबीघा कुमार पुष्पंजय
45 अस्थावां जितेन्द्र कुमार
46 राजगीर (अ.जा.) कौशल किशोर
47 इस्लामपुर रूहैल रंजन
48 हिलसा कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49 नालंदा श्रवण कुमार
50 हरनौत हरिनारायण सिंह
51 मोकामा अनंत सिंह
52 फुलवारीशरीफ (अ.जा.) श्याम रजक
53 मसौढ़ी (अ.जा.) अरुण मांझी
54 संदेश राधा चरण साह
55 जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
56 डुमरांव राहुल सिंह
57 राजपुर संतोष कुमार निराला

एनडीए पूरी तरह एकजुट है
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाया है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। बिहार के लोग भी एनडीए की डबल इंजन सरकार का फायदा देख रहे हैं और अब वे पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 16 अक्तूबर से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। आप देखिएगा सीएम नीतीश के इस अभियान से राज्य में एक अलग माहौल देखने को मिलेगा। एनडीए का उद्देश्य है कि बिहार के विकास की रफ्तार को बनाये रखना। मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करना। बिहार में जो कई महत्वपूर्ण सिक्स-लेन हाइवे बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहे हैं, उन्हें समय से पूरा करना।
जदयू में किसी तरह मतभेद नहीं
वहीं जदयू में अंदर तनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि जदयू में किसी प्रकार की कोई अंदरूनी समस्या नहीं है। पार्टी में जो भी निर्णय लिए जाते हैं, वह नीतीश कुमार की सहमति से ही होते हैं। वह एक लोकतांत्रिक नेता हैं, तानाशाही प्रवृत्ति के नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की भी कमान संभाले हुए हैं और जदयू की भी कमान संभाले हुए हैं।

एनडीए को इतना प्रचंड बहुमत आने वाला है
संजय झा ने दावा किया कि इस बार एनडीए को इतना प्रचंड बहुमत आने वाला है, कि 2010 का रिकार्ड भी पीछे छूट जाएगा। विपक्ष को भी पता है कि इस बार लोगों का फीडबैक क्या है, महिलाओं और युवाओं का मूड कैसा है और रिजल्ट कैसा आने वाला है। इसलिए पूरा विपक्ष दहशत में है। मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग एजेंडा बेस्ड नैरेटिव चलाने की कोशिश कर रहे हैं। निराधार खबरें चला कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

जानिए, एनडीए में किसके खाते में कितनी सीटें
बता दें कि इस चुनाव में एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई