PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist: अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि आपको इसके लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं।

PM Kisan Yojana Beneficiary: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। घर बनाने से लेकर मुफ्त इलाज मिलने तक जैसी सुविधाएं इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से दी जाती है। ऐसी ही एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है जो जरूरतमंद होते हैं।
अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप योजना में आवेदन कर साल भर में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ लेना है तो आपको 2 जरूर काम करवाने होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से 2 काम करवाने आपके लिए जरूरी है।

ये 2 काम करवाने होते हैं जरूरी:-
पहला काम
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो सबसे पहले तो ई-केवाईसी का काम करवा लें। अगर आप इस काम को तय समय तक नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। लाभार्थी की पहचान करने के लिए और धोखाधड़ी आदि को रोकने के लिए ई-केवाईसी करवाई जाती है।

- आप ई-केवाईसी दो तरीकों से करवा सकते हैं। अगर आप इस काम को खुद करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां पर जाकर ई-केवाईसी का ऑप्शन चुन आप ओटीपी के जरिए ये काम करवा सकते हैं। जबकि, आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी भी करवा सकते हैं।

दूसरा काम
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है और ये किस्त लेने के लिए जरूरी होता है। इसमें योजना से जुड़ने वाले किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। इसलिए इस काम को भी समय रहते करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

21वीं किस्त कब आ सकती है?
- जो भी किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें अब 21वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है और कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सरकार दिवाली से पहले 21वीं किस्त रिलीज कर सकती है। पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभी सभी को आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।