Jaipur Hospital Fire: कब घटी घटना, कैसे मचा हड़कंप, सीएम भजनलाल कितने बजे पहुंचे; SMS हादसे का पूरा टाइमलाइन|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Jaipur Hospital Fire: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कब आग लगी, कैसे आग लगी, मरीज के परिजन कहां थे, डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ कहां थे, सीएम भजनलाल शर्मा कितने बजे अस्पताल पहुंचे। आइये जानते हैं एसएमएस अस्पताल का पूरा टाइमलाइन।

Jaipur Hospital Fire News: Incident Inside Story, When CM Bhajanlal Arrived Full Timeline

बताया जा रहा है कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में आईसीयू में लगी आग के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे बेहद विचलित करने वाली हैं। चारों ओर फैला धुआं, जले हुए उपकरण और घबराए हुए परिजनों की चीख-पुकार ने पूरे अस्पताल परिसर को शोक में डूबा दिया। हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ, जिसमें सात मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई।

Jaipur Hospital Fire News: Incident Inside Story, When CM Bhajanlal Arrived Full Timeline
पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख
सवाई मानसिंह अस्पताल में हुई दर्दनाक घटना के बाद सूबे के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मृत्यु बहुत दुखी करने वाली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। राज्य सरकार इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाकर यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कहीं भी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई