Israel Vs Gaza: इस्राइल ने गाजा में हमले तेज कर दिए हैं जिनमें कम से कम 16 फलस्तीनी मारे गए। हमले स्कूल, शरणार्थी शिविर और पानी की टंकी के पास हुए। इस बीच पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना पर हमास के जवाब का इंतजार कर रही है।

विस्तार
गाजा पट्टी पर इस्राइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं। बुधवार को कम से कम 16 फलस्तीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। यह हमले ऐसे समय हो रहे हैं जब पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना पर हमास की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।