US Shutdown: अमेरिका में सात साल बाद क्योंं बंद हुआ सरकार का कामकाज, क्या होता है शटडाउन; इसका असर क्या होगा?

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार संघीय सरकार के खर्चों में कटौती कर रही है और बीते महीनों में ऐसे कई कदम उठाए गए हैं, जिससे संघीय सरकार के खर्च कम किए जा सकें। हालांकि ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी कार्यक्रम को लेकर सत्ताधारी रिपबल्किन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी में ठन गई।

us government shutdown what it is and what its meaning impact

विस्तार

अमेरिकी सरकार का कामकाज बंद हो गया है। रिपब्लिकन सांसदों ने 21 नवंबर तक सरकार को अल्पकालिक तौर पर फंड करने के लिए विधेयक पेश किया था, लेकिन वह भी पारित नहीं हो सका। डेमोक्रेट सांसदों ने इस बिल का विरोध किया, जिसके बाद ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार सरकारी फंडिंग रुक गई और शटडाउन हो गया। मंगलवार शाम को फंडिंग बिल पर मतदान हुआ, जो 55-45 के अंतर से पारित नहीं हो सका। सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को विधेयक पारित कराने के लिए कम से कम 60 मतों की जरूरत थी।

क्या है शटडाउन 
अमेरिका में वित्तीय वर्ष की शुरुआत 1 अक्तूबर से होती है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में सरकार बजट बनाती है और ये तय करती है कि सरकारी पैसा कहां खर्च किया जाएगा। अगर तय तारीख तक अमेरिकी संसद संघीय सरकार को फंड देने वाला बिल पास नहीं कर पाती है तो सरकार का कामकाज बंद हो जाता है। अमेरिकी राजनीति में बजट पर इस तरह की तनातनी सामान्य बात है और पहले भी कई बार अमेरिकी सरकार का कामकाज फंडिंग विधेयक पारित न होने की वजह से अटक चुका है।

क्या है पूरा विवाद
राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार संघीय सरकार के खर्चों में कटौती कर रही है और बीते महीनों में ऐसे कई कदम उठाए गए हैं, जिससे संघीय सरकार के खर्च कम किए जा सकें। हालांकि ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी कार्यक्रम को लेकर सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी में ठन गई। डेमोक्रेट सांसद चाहते हैं कि ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी को बढ़ाया जाए, लेकिन रिरब्लिकन पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है। यही वजह है कि फंडिंग बिल पर सहमति नहीं बन पाई। शटडाउन रोकने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।

क्या होगा शटडाउन का असर
अमेरिका में शटडाउन होने का मतलब है कि सरकार के पास खर्च के लिए पैसा नहीं है। इससे सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी से लेकर तमाम सरकारी खर्च रुक जाते हैं। अमेरिकी सरकार की आपात सेवाओं जैसे मेडिकल, सीमा सुरक्षा और हवाई सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं अटक सकती हैं। पिछले 50 साल में अमेरिका में 20 बार शटडाउन हुआ है। साल 2018 में सबसे ज्यादा 35 दिनों तक शटडाउन हुआ था। शटडाउन के चलते करीब साढ़े सात लाख संघीय कर्मचारियों को बिना सैलरी काम करना पड़ेगा। जिससे कई जरूरी सेवाएं बाधित होंगी। शटडाउन के चलते अमेरिकी सरकार के खाद्य मदद संबंधी कार्यक्रम, संघीय मदद से चलने वाले स्कूल, छात्र ऋण, नेशनल पार्क आदि बंद हो जाएंगे। शटडाउन का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी होगा और जानकारों का मानना है कि इसके चलते अमेरिकी आर्थिक विकास दर में हर हफ्ते 0.1 से लेकर 0.2 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।

अमेरिका के कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के आंकड़ों के अनुसार, आखिरी बार दिसंबर 2018 में 35 दिनों के लिए शटडाउन हुआ था। वहीं जनवरी और फिर फरवरी 2018 में भी क्रमशः तीन दिन और एक दिन के लिए शटडाउन हुआ था। इस तरह साल 2018 में कुल तीन बार अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद हुआ था। 2018 से पहले 2013, 1995 में दो बार, 1990 में और 1987 में भी शटडाउन हुआ था।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.