Happy Mahanavami 2025 Wishes: नवरात्रि के अंतिम दिन अपने प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां भक्तिमय शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर महानवमी पर्व की शुरुआत पावन तरीके से करें।

Happy Mahanavami 2025 Wishes: 22 सितंबर 2025 से आरंभ हुई शारदीय नवरात्रि का समापन महानवमी तिथि को 1 अक्तूबर 2025 को हो रहा है। इस वर्ष 10 दिवसीय नवरात्रि पर्व मनाया गया। महानवमी पर उपवास पूरा होता है, कन्या पूजन के बाद हवन करके उपवास खोला जाता है। महानवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है, ये मां दुर्गा का नवां स्वरूप है।
मां सिद्धिदात्री चार भुजाधारी हैं। उनके एक हाथ में गदा, दूसरे हाथ में चक्र है। तीसरे हाथ में कमल का पुष्प और चौथे हाथ में शंख रहता है। मां कमल पर विराजमान है और सिंह की सवारी करती हैं। महानवमी पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना करें। इस दिन मां सिद्धिदात्रा के बीज मंत्र का जाप करें। नवरात्रि के अंतिम दिन अपने प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां भक्तिमय शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर महानवमी पर्व की शुरुआत पावन तरीके से करें।
माता सिद्धिदात्री बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

शेरो वाली मैया के दरबार में
दुख-दर्द मिटाने जाते हैं
जो भक्त दर पर आते हैं,
मां की शरण वही पाते हैं।
शुभ महानवमी
मैया की कृपा से बन रहे हैं सभी के बिगड़े काम
मेरी मैया पालनहार, रखना कृपा हम पर हर बार।
शुभ महानवमी

माता दुर्गा के गाएं गुणगान
सभी जपें सिर्फ मां का ही नाम।
मां में ही खोए रहे हम और आप
आप सभी को शुभ महानवमी आज।
शुभ महानवमी
जग में है नवदुर्गा की महिमा अपरंपार।
ज्ञान बढ़ाए-विवेक बढ़ाएं, बांटे सबको प्यार,
तीन लोक में होती है माता की जय-जयकार।
शुभ महानवमी