Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका; अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

pakistan quetta bomb blast many dead injured updates ttp

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के मीडिया संयोजक ने बताया कि बम धमाके में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई