IBPS RRB Vacancy 2025: बैंक में 13200+ पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट भर दें फॉर्म|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

IBPS RRB Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन द्वारा आयोजित इस भर्ती में 13,200 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

विस्तार

IBPS RRB Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) में ऑफिसर, पीओ और क्लर्क के 13200 से ज्यादा पदों पर आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने का आखिरी मौका 28 सितंबर 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं।

13,294 पदों के लिए भर्ती

यह भर्ती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में ग्रुप ‘बी’ ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ग्रुप ‘ए’ ऑफिसर (स्केल I, II और III) पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13,294 रिक्तियां उपलब्ध हैं। आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है।

पद का नाम कुल पद योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) 8022 किसी भी विषय से ग्रेजुएशन
ऑफिसर स्केल-I 3928 किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) 1142 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + 2 साल अनुभव
आईटी ऑफिसर स्केल-II 87 कंप्यूटर/आईटी संबंधित डिग्री + 1 साल अनुभव
सीए ऑफिसर स्केल-II 69 ICAI से CA + 1 साल अनुभव
लॉ ऑफिसर स्केल-II 48 LLB + 2 साल अनुभव
ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II 16 CA या MBA (Finance) + 1 साल अनुभव
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II 15 MBA (मार्केटिंग) + 1 साल अनुभव
एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II 50 एग्रीकल्चर/डेयरी/बागवानी/पशु चिकित्सा/मत्स्यपालन में डिग्री + 2 साल अनुभव
ऑफिसर स्केल-III 202 ग्रेजुएशन में 50% अंक + 5 साल अनुभव

तीन चरणों में होगा चयन

भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जबकि पीओ (ऑफिसर स्केल-I, II, III) पद के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क

ऑफिसर स्केल (I, II, III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पदों के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC, ST, PWD) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकेगा और इसे आवेदन की अंतिम तारीख तक जमा करना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIV एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • अंत में फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई