Punjab: डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या, पड़ोसियों ने रास्ते में घेर कर किया हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव वां तारा सिंह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने एक महिला को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

Women Murder Case Chandigarh Police Arrested Accused - Amar Ujala Hindi  News Live - हत्यारा गिरफ्तार:चंडीगढ़ में कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची  की मां की हत्या, आरोपी ने ...

मृतका की पहचान बलविंदर कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी सुखविंदर सिंह ने अपने घर से तूड़ी बेची थी। हवा चलने पर उसकी गांठ खुल गई और कुछ हिस्सा हरपाल सिंह के खेतों में जा गिरा। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते सुखविंदर सिंह अपनी मां मंजीत कौर, बेटे साजनप्रीत सिंह और बेटी नवप्रीत कौर के साथ हरपाल सिंह के घर घुस आया और लाठियों से हमला कर दिया। उस दौरान हरपाल सिंह के परिजनों को भी चोटें आईं।

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। सोमवार की शाम जब हरपाल सिंह की मां बलविंदर कौर गुरुद्वारा जा रही थीं, तब आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलविंदर कौर को पट्टी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना खालड़ा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतका का परिवार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj