Kanpur: थाने में हिरासत में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बाथरूम में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

कानपुर के रावतपुर थाने में शुक्रवार सुबह एक युवक ने हिरासत के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। उसका शव थाने के बाथरूम में अंडरवियर की लास्टिक से लटका हुआ मिला। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Kanpur Young Man Committed Suicide By Hanging Himself In Police Custody  Body Found Hanging In The Bathroom - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur: थाने में हिरासत में युवक ने फंदा लगाकर

परिजनों का आरोप और पृष्ठभूमि

परिजनों ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। गुरुवार को उसने अपनी बुआ का गला दबा दिया था। लगातार बढ़ रही हरकतों से परेशान परिवार ने ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में हुई इस आत्महत्या के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई