Farah Khan: मेवाड़ में कुक दिलीप को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट, फराह खान बोलीं- बड़ी नाइंसाफी है

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

फराह खान इन दिनों बतौर कंटेंट क्रिएटर एक्टिव हैं, वह अपने कुकिंग व्लॉग के कारण चर्चा में रहती हैं। हालिया एक व्लॉग में जब उनके कुक दिलीप को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला तो फराह खान हैरान रह गईं।

Farah Khan Cook Dilip Got Special Treatment In Mewar

विस्तार

इन दिनों फराह खान फिल्ममेकिंग की बजाय अब अपने यूट्यूब व्लॉग को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस व्लॉग में उनका कुक दिलीप भी नजर आता है, जो सोशल मीडिया काफी पॉपुलर है। हाल ही में फराह खान और उनका कुक दिलीप मेवाड़ में नजर आए, जहां फराह खान की बजाय दिलीप को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला।

फराह खान को मिली वैन, दिलीप के लिए शानदार कार 
हालिया एक कुकिंग व्लॉग के लिए फराह खान और उनका कुक दिलीप मेवाड़ के राजपरिवार के सदस्य राजा लक्ष्यराज के महल पहुंचे। महल में जाने से पहले दिलीप को एक कार लेनी पहुंचीं। वहीं फराह खान के लिए एक वैन मौजूद नजर आई। यह देखकर फराह खान बोलीं- ‘बड़ी नाइंसाफी है।’ फिर वह दिलीप के साथ ही कार में बैठकर महल पहुंचती हैं।

दिलीप और फराह का दिखा मस्ती भरा अंदाज 
हालिया वीडियो में फराह खान और दिलीप मेवाड़ के राजमहल को देखते हुए नजर आए। राजासी अंदाज देखकर दोनों हैरान थे। व्लॉग में फराह खान और उनके कुक दिलीप का मस्ती-मजाक वाला अंदाज देखने को मिला है। दोनों मेवाड़ में विंटेज कार के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए।

शाहरुख खान के साथ भी दिलीप ने की है शूटिंग 
फराह खान के कुक दिलीप ने शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म भी शूट किया है। इस एड में फराह खान भी नजर आई थीं। दिलीप, फराह खान के साथ अजय देवगन, काजोल, शिल्पा शेट्टी, धनश्री वर्मा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर जा चुका है और कुकिंग वीडियो शूट कर चुका है। सोशल मीडिया पर दिलीप का सीधा-सादा अंदाज यूजर्स को पसंद आता है। 

admln
Author: admln